सामना संवाददाता / जूनागढ़
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ कल अजीब वाकया हुआ। वह जूनागढ़ में अपनी पत्नी साधना सिंह को छोड़कर काफिले के साथ राजकोट की तरफ रवाना हो गए। जब कुछ दूर पहुंचे तो याद आया कि पत्नी साथ में नहीं है। इसके बाद शिवराज सिंह ने तुरंत गाड़ियों के काफिले को लेकर मंगूफली शोध केंद्र पहुंचे। जहां पत्नी साधना सिंह प्रतीक्षालय में बैठी थीं। बताया जाता है कि काफिला तेजी से आगे बढ़ गया और मंत्रीजी कई किलोमीटर दूर निकल गए थे।
शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ गुजरात के धार्मिक और सरकारी दौरे पर हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और बाद में गिर के सिंहदर्शन के बाद शनिवार को मूंगफली शोध केंद्र में किसानों और लखपति दीदी के साथ संवाद था। रास्ता खराब होने के कारण रात ८ बजे शिवराज सिंह को राजकोट की फ्लाइट पकड़नी थी। कृषि मंत्री मंच पर बार-बार घड़ी की तरफ देखते नजर आए।
