मुख्यपृष्ठनए समाचारनासिक हनी ट्रैप से शिंदे सत्ता में आए!..विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा

नासिक हनी ट्रैप से शिंदे सत्ता में आए!..विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा

सामना संवाददाता / मुंबई

शिंदे सरकार भी नासिक हनी ट्रैप सीडी के कारण ही सत्ता में आई थी। ऐसा सनसनीखेज दावा कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया है। हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हनी ट्रैप के आरोपों को खारिज किया है, लेकिन हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं।
बता दें कि कांग्रेस नेता नाना पटोले ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि मंत्रालय, नासिक और ठाणे हनी ट्रैप के केंद्र बन गए हैं। उस समय उन्होंने एक पेन ड्राइव भी दिखाई थी। पटोले ने सरकार से इस पर बयान देने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने कोई बयान नहीं दिया। इसके विपरीत मुख्यमंत्री फडणवीस ने पटोले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि न तो हनी था और न ही कोई ट्रैप, नानाभाऊ का यह बम सरकार तक नहीं पहुंचा था। इसी पृष्ठभूमि में विजय वडेट्टीवार ने यह दावा किया कि हमारे पास हनी ट्रैप के पुख्ता सबूत हैं। एक तरफ राज्य में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ रही हैं, बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का पंचनामा नहीं हुआ है, फसल बीमा का कोई अता-पता नहीं है और कर्जमाफी का कोई अता-पता नहीं है इसलिए जहां किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे विधानमंडल में रमी खेल रहे हैं। रोहित पवार ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद कृषि मंत्री की हर तरफ आलोचना हो रही है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी कोकाटे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस झूठ बोलने वाली, विश्वासघाती सरकार का किसानों से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए इन्हें सबक सिखाओ, ऐसा आह्वान विजय वडेट्टीवार ने किसानों से किया।

अन्य समाचार