मुख्यपृष्ठअपराधमुंबई की आत्मा ही मर गई है...मनचले ने छेड़ा, विरोध किया तो...

मुंबई की आत्मा ही मर गई है…मनचले ने छेड़ा, विरोध किया तो ट्रेन के आगे धकेल दिया!..दिवा स्टेशन पर महिला की हुई दर्दनाक मौत… मुंबईकर सकते में

खुशबू सिंह / मुंबई

महायुति सरकार के राज में आए दिन छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं। पर अब तो हद हो गई। ऐसा लगता है जैसे मुंबई की आत्मा ही मर गई हो। दिवा स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना देखने को मिली। सुबह के वक्त एक मनचले ने एक महिला के साथ वहां पर छेड़खानी की। महिला ने जब उसका विरोध किया तो उस हैवान ने उक्त महिला को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे धकेल दिया। इसके बाद महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दिवा रेलवे स्टेशन पर यह घटना शुक्रवार सुबह घटित हुई। इस घटना ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। बताया जाता है महिला की उम्र ३९ साल की थी। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि इंसानियत पर एक गहरा धब्बा है, जो हमारे समाज की सच्चाई को उजागर करता है।
छेड़छाड़ का किया विरोध तो महिला जिंदगी हार बैठी!
गत शुक्रवार की सुबह ५ से ५.३० बजे के बीच दिवा स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना घटी। इस घटना में एक हैवान ने एक महिला को ट्रेन के सामने धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना प्लेटफॉर्म ५ और ६ के बीच हुई। एक बदमाश शख्स ने एक अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए इसका विरोध किया, लेकिन यह विरोध उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। उसका गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उसने बेरहमी से महिला का गला पकड़ा और उसे मालगाड़ी के सामने धकेल दिया। मालगाड़ी की रफ्तार और धमक के बीच, महिला की चीखें हमेशा के लिए खामोश हो गर्इं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्लेटफॉर्म ७ और ८ पर काम कर रहे रेलवे सफाई कर्मचारियों ने जब शोर सुना तो उन्होंने देखा कि एक पुरुष और एक महिला के बीच तीखी बहस हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शख्स ने महिला को गले से पकड़कर जबरदस्ती ट्रैक की ओर धकेला। उसका चेहरा गुस्से से तमतमाया हुआ था और वह महिला को रेलवे ट्रैक की ओर धकेल रहा था। जैसे ही मालगाड़ी तेजी से आई, शख्स ने उसे ट्रेन के सामने धकेल दिया। यह मंजर इतना भयावह था कि वहां मौजूद हर शख्स के पैर जम गए।

अन्य समाचार