मुख्यपृष्ठग्लैमरफ्रेजाइल एक्स सिंड्रोम-फिल्म की स्क्रिप्ट ने उन्हें बहुत गहराई से प्रभावित किया-...

फ्रेजाइल एक्स सिंड्रोम-फिल्म की स्क्रिप्ट ने उन्हें बहुत गहराई से प्रभावित किया- प्रवीण सिंह सिसोदिया

हिमांशु राज़

प्रवीण सिंह सिसोदिया ने शॉर्ट फिल्म फ्रेज़ाइल में काम किया है, जो राजनीश दुग्गल और आनंद पचीगार के प्रोडक्शन बैनर फ्लो लाइक वाटर फिल्म्स के तहत बनी है। यह फिल्म फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है। प्रवीण ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट ने उन्हें बहुत गहराई से प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी और स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वे भावनात्मक रूप से बहुत परेशान हो गए। उन्होंने कहा, “इस फिल्म की कहानी ने मुझे अंदर तक हिला दिया”।  प्रवीण ने अपने किरदार को निभाने में आई चुनौतियों के बारे में बताया कि उन्हें बेहद संवेदनशील होकर अभिनय करना था, साथ ही यह सुनिश्चित करना था कि उनकी एक्टिंग ज्यादा नाटकीय या अतिरंजित न लगे।

उन्होंने स्वीकार किया कि इस फिल्म ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर इस बीमारी के प्रति जागरूक किया है और अब वे अपनी फैमिली और समुदाय के साथ इस स्थिति के बारे में बात करने की जिम्मेदारी महसूस करते हैं ताकि माता-पिता को यह समझाने में मदद मिल सके कि इस सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों की कैसे देखभाल की जाए।

प्रवीण ने यह भी कहा कि वे ऐसी भावुक और सामाजिक या मेडिकल संदेश वाली कहानियां आगे भी निभाएंगे। उन्होंने अंत में कहा, “एक कलाकार के रूप में, मेरा मानना है कि हमें समाज में अपनी भूमिका निभानी चाहिए”।

अन्य समाचार