अकसर अपने बच्चों को लेकर मांएं बेहद प्रोटेक्टिव होती हैं और अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखती हैं, लेकिन जल्द ही ‘सन ऑफ सरदार-२’ में नजर आनेवाली रोशनी वालिया ने अपनी मां की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए बताया कि उनकी मां अन्य दूसरी मांओं से अलहदा हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी से शुरुआत करनेवाली रोशनी ने एक बातचीत में बताया कि उनकी मां अकसर उन्हें प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए कहती हैं, ‘अगर तुम कुछ करो तो प्रोटेक्शन यूज करो। वह मेरी बड़ी बहन को यही सलाह देती थीं, क्योंकि मैं उस समय छोटी थी। अब जब बड़ी हो गई हूं, तो वो मुझे भी यही सलाह देती हैं।’ अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी मां को देनेवाली और उनके खुले विचारों को बोझ न माननेवाली रोशनी ने आगे बताया, ‘वो मुझे ये भी बोलती थीं कि तुम बाहर नहीं जातीं। बहुत घर पर बैठी रहती हो। थोड़ा बाहर जाओ अब। खुद को मत खोओ। हर वक्त अपने कमरे में ही मत रहा करो। बाहर जाओ, पार्टी करो, इंजॉय और मस्ती करो। कभी-कभी वो पूछती हैं कि आज ड्रिंक करके नहीं आई? आज तुम लोग सोबर आए हो।’ आज के मॉडर्न जमाने में विचारों में खुलापन जरूरी है रोशनी, पर इतना खुलापन… हे मां माताजी!
