मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिविद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित

विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित

सामना संवाददाता / सफाले

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे जी के जन्मदिन के अवसर पर पालघर जिले के माकुणसार, रामबाग, तथा करसौंडा के आंगनबाड़ी तथा जिला परिषद के विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिवसेना की ओर से खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। माकुणसार गांव के शिवसेना के शाखाप्रमुख भूपेश म्हात्रे से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम गांव की सरपंच पल्लवी पाटील की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति गटनेता सुभाष म्हात्रे, विभाग प्रमुख वसंत भोईर, ग्राम पंचायत सदस्य निर्मला रुपासरी, पूर्व उप सरपंच प्रभाकर पाटील, ज्येष्ठ शिवसैनिक दत्तात्रेय पाटील, उप शाखा प्रमुख चंद्रकांत पाटील, प्रशांत पाटील, प्रणय पाटील, राकेश म्हात्रे, हर्षल म्हात्रे तथा विद्यालय के गुरु जन उपस्थित थे।

अन्य समाचार