मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमनपा निरीक्षक चैतन्य रावल का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न

मनपा निरीक्षक चैतन्य रावल का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न

सामना संवाददाता / मुंबई

बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के सनि. निरीक्षक चैतन्य जटाशंकर रावल 33 वर्ष की सेवा देने के पश्चात 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए। सम्मान मूर्ति चैतन्य रावल को जी दक्षिण विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेन्द्र मोहिते ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मलेरिया निर्मूलन विभाग के सभी सहकर्मियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों, मित्रों ने भी सम्मान करते हुए स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दीं। उक्त सेवा संपूर्ति समारोह में स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेन्द्र मोहिते एवं सनि. निरिक्षक सुनील मोरे ने रावल के उत्कृष्ट कार्य की सराहना किया, वहीं कवि विनय शर्मा दीप ने रावल सर के इष्ट देव, माता-पिता का आशीर्वाद, जीवन साथी का सहयोग, उदारता, परोपकारी सरल स्वभाव का उल्लेख कविता के माध्यम से स्वरबद्ध करते हुए प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित सभी अतिथियों ने कर्तल ध्वनि से प्रशंसा किया। सेवानिवृत्त समारोह का खूबसूरत संचालन मनपा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, वरिष्ठ साहित्यकार उन्मेष कामतेकर ने किया। अंत में चैतन्य रावल एवं उपस्थित रावल के पुत्र करण रावल तथा पुत्री पलक रावल ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य समाचार