मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
हरदोई जिले में पत्नी की बेरुखी और उसकी बेवफाई से मजदूर पति इस कदर टूट गया कि उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। बताते हैं कि महिला का पड़ोस के हकीम से अवैध संबंध चल रहे थे। मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति से अवैध संबंध की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। दो दिन पहले पत्नी उसी हकीम के पास भाग निकली। क्षेत्र में प्रेमी संग महिला के भागने की चर्चा हुई तो पति की जीना दूभर हो गया। उसने पत्नी और उसके प्रेमी से फोन पर किसी तरह से संपर्क किया तो दोनों ने वापस आने से इनकार कर दिया और महिला ने अपने पति से कह दिया कि तुम जहर खा लो। यही बात पति को चुभ गई और उसने जहर खाकर जान दे दी। पिता की मौत से दुखी बेटी ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
