अनिल मिश्रा / उल्हासनगर
उल्हासनगर का कामकाज राम भरोसे है l जनता के पैसों से करोड़ों रुपए खर्च कर 16 माह पूर्व बनाया गया सिंधु भवन मनपा प्रशासन की अनदेखी के कारण भंगार हो चला है l लोकसभा चुनाव को देखते हुए उद्घाटन किया गया था l
उल्हासनगर कैंप नंबर तीन स्थित सपना गार्डन परिसर में एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम के लिए सिंधु भवन स्वर्गीय ज्योती कालानी के विधायक, नगरसेवक तथा मनापा के फंड से बनाया गया l आज सिंधु भवन का उदघाटन हुए 16 वर्ष में ही भवन की स्थिति खराब हो चली है l सिंधू भवन की देख-रेख का भार मनपा का स्टेट विभाग देख रहा है l आज सिंधु भवन का गेट गिर गया है l पीने के पानी की टाकी में चूहे, अन्य जीव-जंतु जाकर मर कर भयानक बीमारी को जन्म दे सकते हैं l आश्चर्यजनक बात यह है कि भवन का बाहरी फर्स टूटा है l यह भवन प्रभाग समिति कार्यालय क्रमांक दो के बगल है l भवन के अंदर प्रभाग दो के अतिक्रमण निष्कासन विभाग द्वारा पोस्टर बैनर, जप्त किए गये ढेले, टपरी, फेका गया हैl करोड़ों की संपत्ति लावारिश है l सुरक्षा रक्षक तक नहीं हैं l कचरे का अंबार सा लगा है l जिस दिन कुछ कार्यक्रम होता है, उस दिन साफ-सफाई की जाती है l प्रत्यक्ष देखा जा रहा कि उद्घाटन के दौरान लगाई गई आधार शिला पर मिट्टी जमा है l
भवन की दुर्दशा के बारे में जब जनसंपर्क अधिकारी अजय साबले से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किए l वहीं दूसरी तरफ मनपा के स्टेट विभाग की प्रमुख छाया डांगले ने बताया कि दरवाजे की कडी कुंडी टूटी है l गेट टूटा है l पीने के पानी की टांकी के ढक्कन के बीच खुली जगह है l साफ-सफाई नहीं है l जप्त किये गये सामान को ऐसे रखा गया है, जैसे समाज मंदिर नहीं कचरा घर है l जल्द ही उक्त समस्या को लेकर प्रभाग दो के अधिकारी को पत्र देकर सूचित किया जाएगा l सुरक्षा रक्षक के तौर पर प्रभाग समिति दो के रक्षक को भार दिया गया है l जल्द ही समस्या को दूर करने की जानकारी दी गई l
