अमिताभ श्रीवास्तव
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का जब तलाक हुआ तब उन्होंने एक टी शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था- ‘खुद अपने शुगर डैडी बनो।’ यह मैसेज इतना रहस्यमयी था कि अपने-अपने तरीके से सबने इसकी व्याख्या की। इसके बावजूद चहल ने अपना मुंह नहीं खोला, लेकिन अब जाकर उन्होंने इस संदेश से पर्दा हटाया है। एक पॉडकास्ट पर चहल ने इस संदेश पर बात करते हुए कहा कि ‘मैं कोई ड्रामा नहीं करना चाहता था, मैं सिर्फ एक संदेश देना चाहता था और मैंने ऐसा किया।’ उनका इशारा अब कुख्यात हो चुकी टी-शर्ट की ओर था, जिसने ऑनलाइन अटकलों को जन्म दिया था। चहल और धनश्री को इस साल की शुरुआत में २० मार्च को बांद्रा पैâमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक दे दिया था। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें यह संदेश भेजने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई, तो भारतीय लेग स्पिनर ने बताया कि किसी बात ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। चहल ने कहा, ‘क्योंकि दूसरी तरफ से कुछ हुआ था। शुरुआत में मैं कुछ भी करने की योजना नहीं बना रहा था, लेकिन जब ऐसा हुआ तो मैंने सोचा भाड़ में जाए सब, मुझे अब किसी की परवाह नहीं है। इसलिए मैंने इसे पहन लिया। मैंने किसी को गाली नहीं दी, कुछ नहीं कहा; मैं बस यही संदेश देना चाहता था। चहल ने यह भी बताया कि तलाक कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि यह एक क्रमिक और निजी निर्णय था।
सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं हल्क की बेटी ब्रुक
कुश्ती के दिग्गज हल्क होगन की बेटी ब्रुक होगन किसी सेलिब्रिटी किड से कम नहीं हैं और उन्होंने इसे साबित भी किया है। हाल ही में हल्क होगन की मृत्यु के बाद उनकी बेटी ब्रुक होगन चर्चा में हैं। वीएच१ के होगन नोज बेस्ट और अपने शो ब्रुक नोज बेस्ट से प्रसिद्धि पाने के बाद उन्होंने अबाउट अस जैसे हिट गानों के साथ संगीत में भी अपना करियर बनाया। स्कॉट स्टॉर्च के साथ अनुबंधित और हिलेरी डफ जैसे सितारों के साथ दौरे पर जाकर उन्होंने अपनी संगीत प्रतिभा का लोहा मनवाया। ब्रुक ने टीएनए नॉकआउट्स में एक विशेषज्ञ के रूप में कुश्ती में भी धूम मचाई और कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय भी किया। आज वो बीबी डिजाइंस बाय ब्रुक के साथ एक व्यवसायी हैं और जुड़वां बच्चों की मां हैं। ब्रुक होगन ने होगन नोज बेस्ट और अपने एकल स्पिन-ऑफ ब्रुक नोज बेस्ट के जरिए प्रसिद्धि हासिल की, जिससे प्रशंसकों को सेलिब्रिटी जीवन और व्यक्तिगत संघर्षों के पीछे के दृश्यों से रू-बरू होने का मौका मिला। पेशेवर हॉकी खिलाड़ी स्टीवन ओलेक्सी से विवाहित, ब्रुक जनवरी २०२५ में जुड़वां बच्चों की मां बनीं और जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव में प्रसिद्धि से हटकर परिवार पर अपना ध्यान केंद्रित किया। अपने पिता हल्क से रुष्ट होकर वो उनसे अलग रहने लगीं थीं। मगर बाद में धीरे-धीरे पिता से हुर्इं गलतफहमियां दूर होती गर्इं और जब होगन की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई तो ब्रुक ही थीं, जिन्होंने सब कुछ संभाला। ब्रुक अपने पिता के नाम को जिंदा रखना चाहती हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
