मुख्यपृष्ठनए समाचारमुख्यमंत्री की दो टूक... मंत्रिमंडल पर चर्चा...धनंजय मुंडे के स्तर की बात...

मुख्यमंत्री की दो टूक… मंत्रिमंडल पर चर्चा…धनंजय मुंडे के स्तर की बात नहीं!.. कैबिनेट में नहीं होगी वापसी

सामना संवाददाता / मुंबई

माणिकराव कोकाटे के रमी कांड के बाद कृषि मंत्रालय को लेकर एक बार फिर धनंजय मुंडे की वापसी की अटकलें तेज हो गईं। सह्याद्रि गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मुलाकात ने इन कयासों को हवा दी, लेकिन नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि मंत्रिमंडल को लेकर कोई भी चर्चा मुंडे के स्तर पर नहीं होती और इस विषय में सिर्फ वे, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे ही निर्णय लेते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो धनंजय मुंडे की कैबिनेट में वापसी की संभावनाओं पर फिलहाल पूरी तरह विराम लग गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोकाटे के ऑनलाइन रमी खेलने की घटना के बाद जनता में तीव्र रोष था। इस गंभीर मामले पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के साथ गहन चर्चा के बाद कोकाटे से कृषि मंत्रालय वापस लेने का निर्णय लिया गया।

अन्य समाचार