सामना संवाददाता / मुंबई
साहित्यिक एवं सामाजिक उद्देश्य को लिए मासिक पत्रिका श्रेयस्कर के तत्वावधान में शुक्रवार 1 अगस्त 2025 सायंकाल 4 बजे से कविगोष्ठी आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जाने माने गजलकार सागर त्रिपाठी ने किया। प्रमुख अतिथि के रूप में मार्कण्डेय त्रिपाठी उपस्थित रहे, विशेष आमंत्रित अतिथि डाॅ उमेशचंद्र शुक्ल मंचस्थ रहे। संचालन भोलानाथ तिवारी भारतांचली ने किया। सरस्वती वंदना आदरणीया कुसुम तिवारी ने किया। उपस्थित कलमकारों में ओमप्रकाश तिवारी, डाॅ नीलिमा पाण्डेय, नीतू पाण्डेय क्रान्ति, किरन मिश्र, लक्ष्मीकांत कमल, मनोज नायक, डाॅ उमेशचंद्र शुक्ल, मार्कण्डेय त्रिपाठी, भोलानाथ भारतांचली, डाॅ सागर त्रिपाठी आदि रहे। आयोजन डाॅ कृपाशंकर मिश्र ने किया तथा अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। पारिवारिक परिवेष में डाॅ अलका वर्मा सुपोल बिहार के सम्मान में यह काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी।
