मुख्यपृष्ठसमाचारवसई-विरार महानगरपालिका के पूर्व उप-संचालक वाय.एस.रेड्डी के खिलाफ आचोले पुलिस स्टेशन में...

वसई-विरार महानगरपालिका के पूर्व उप-संचालक वाय.एस.रेड्डी के खिलाफ आचोले पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज

राधेश्याम सिंह / वसई

वसई-विरार शहर महानगरपालिका के नगर रचना विभाग में उप-संचालक के पद पर कार्यरत लोकसेवक वाय.एस.रेड्डी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी सचिन मोरे की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी वाय. एस. रेड्डी ने अपनी ज्ञात वैध आय से कई गुना अधिक संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है।

छानबीन के दौरान उनके दो ठिकानों ब्लॉक नं. 701, ए/, रश्मि रेसिडेंसी, यशवंत विवा टाउनशिप, नालासोपारा (पूर्व) और विला नं. 46, अपर्णा काउंटी, हाफिजपेट, हैदराबाद, तेलंगाना पर की गई। तलाशी में सोने और हीरे जड़े आभूषण कुल वजन 26,338 ग्राम, अनुमानित मूल्य ₹23 करोड़ 25लाख 50 हजार 900 सौ रुपए नकद रक़म, 8, करोड़ 03 लाख 12,000, अतिरिक्त नकद 19 लाख 95 हजार कुल मिलाकर आरोपी के पास से 31करोड़ 48 लाख 57 हजार 900 रुपए मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है। जो उनकी वैध आय से अत्यधिक धन पाई गई।

इस मामले में अचोले पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 (संशोधन 2018) की धारा 13(1)(ब) और 13(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गोविलकर द्वारा की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाय.एस. रेड्डी के ठिकानों पर 41 अवैध इमारतों को लेकर छापेमारी की थी, जहां करोड़ों रुपए के जेवरात, हीरे और नकदी बरामद की गई थी। इसके बाद उन्हें महानगरपालिका से निलंबित कर दिया गया। यह मामला सरकारी पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जन के गंभीर आरोपों को उजागर करता है, जो शासन व्यवस्था की पारदर्शिता और जनविश्वास पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

अन्य समाचार