मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकालीना का राजा गणेशोत्सव का पाद्य पूजन समारोह 3 अगस्त को

कालीना का राजा गणेशोत्सव का पाद्य पूजन समारोह 3 अगस्त को

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई के सांताक्रुज-पूर्व स्थित कोलि व्हरी विलेज में हर साल की तरह इस बार भी “कालीना का राजा” सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा भव्य रूप से गणेशोत्सव की शुरुआत की जा रही है। इस वर्ष यह आयोजन अपने 44वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो कि मंडल की समर्पित परंपरा और सामाजिक सहभाग की मिसाल है।

जय हनुमान क्रीड़ा मंडल और अखिल भारतीय कुंचीकोरवे समाज विकास संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम जाधव ने जानकारी दी कि गणेशोत्सव के पाद्य पूजन समारोह का आयोजन रविवार, 3 अगस्त को शाम 5 बजे से “कालीना का राजा” सभा मंडप में किया जाएगा।

इस समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के कार्यकर्ताओं की एक समर्पित टीम पूरी लगन से जुटी हुई है। आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में प्रकाश पवार, सुरेश पवार, अनिल जाधव, सुरेश जाधव, बाबू जाधव, रवी जाधव, समीर जाधव, प्रवीण जाधव, राजाराम जाधव, भास्कर अणावकर, शिवाजी जाधव, भीमा पवार, अर्जुन पवार सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहेगा।

 

अन्य समाचार