मुख्यपृष्ठग्लैमरपिंपल पर लगाती हैं थूक

पिंपल पर लगाती हैं थूक

हीरोइनों की ख्वाहिश होती है कि वो सबसे ज्यादा खूबसूरत और यंग दिखें। सुंदरता की दौड़ में अकसर हीरोइनें अपने चेहरे और बॉडी के साथ कई बार खिलवाड़ कर बैठती हैं, लेकिन साउथ के साथ बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनानेवाली तमन्ना भाटिया ने एक शो में अपने चेहरे की चमक को बरकरार रखनेवाला एक ऐसा नुस्खा बताया, जिसे सुनने के बाद लोग हैरान रह गए। अपने आइटम सॉन्ग से दर्शकों सहित अपने फैंस का दिल धड़कानेवाली तमन्ना द्वारा शो में बताए गए नुस्खे को सुन फैस का दिल धड़क उठा। शो में अपनी खूबसूरती के राज से पर्दा उठाते हुए तमन्ना ने बताया कि उनके गालों पर जब भी पिंपल निकलता है तो वो उस पर थूक लगा लेती हैं और पिंपल को हटाने के लिए उनका ये नुस्खा काफी असरदार रहा है। वैसे तो पिंपल हटाने के लिए लोग न जाने कौन-कौन सी क्रीम अपने चेहरे पर पोतते हैं, लेकिन तमन्ना द्वारा बताए गए नुस्खे को सुनने के बाद फैंस पिंपल को हटाने के लिए अगर अपने चेहरे पर थूक पोतने लगे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के पदचिह्नों पर चलते हैं।

अन्य समाचार