रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई
गणेशोत्सव के लिए मुंबई में बप्पा का आगमन आज से शुरू हो गया है। बड़े बड़े सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के लोग रविवार से ही बाप्पा को अपने-अपने पांडाल में लाकर उनके सजावट का काम शुरू कर दिए हैं। दक्षिण मुंबई में बाप्पा के आगमन में कोई बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे दक्षिण मुंबई में एक बैठक हुई।
शिवसेना नेता एवं सांसद अरविंद सावंत, दक्षिण मुंबई विभाग के विभाग प्रमुख संतोष शिंदे, विभाग संगठिका युगंधरा सालेकर, विधानसभा प्रमुख विकास मयकर, विधानसभा समन्वयक शिवाजी राहाणे, उप विभाग प्रमुख संपत ठाकुर, शाखा प्रमुख बाला अहिरेकर, संतोष घरात, मंगेश सावंत, महिला शाखा संगठिका स्मिता कदम, तथा मेट्रो के अधिकारी, मनपा अधिकारी तथा सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रह कर समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया।
