मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिधारावी में वरिष्ठ नागरिकों को शिवसेना की ओर से छतरी वितरण

धारावी में वरिष्ठ नागरिकों को शिवसेना की ओर से छतरी वितरण


रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष द्वारा धारावी विधानसभा की शाखा क्रमांक 183 की ओर से स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों को छतरियों का वितरण किया गया। यह आयोजन शिवसेनापक्षप्रमुख श्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के आयोजक एवं शाखा क्रमांक 183 के शाखा प्रमुख सतीश कटके ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बारिश के मौसम में वरिष्ठ नागरिकों को सहूलियत प्रदान करना है। कार्यक्रम में शिवसेना विभाग क्रमांक 10 के विभाग प्रमुख व विधायक महेश सावंत ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर वरिष्ठ नागरिकों को छतरियां भेंट कीं।

इस अवसर पर धारावी विधानसभा संगठक विट्ठल पवार, विधानसभा प्रमुख वसंत नकाशे, उप विभाग प्रमुख महादेव शिंदे, उप विभाग समन्वयक ज़ावेद खान, फलटण के संपर्क प्रमुख व पूर्व युवा विभाग अधिकारी प्रमोद बाबूराव माने, शाखा प्रमुख किरण काले, आनंद भोसले, मुत्तू पट्टण तेवर, पूर्व शाखा प्रमुख बाबा साहेब सोनवने, शाखा संगठक गणेश चौगुले, महिला शाखा संगठिका ऊषा मोतीवाले, महिला विधानसभा समन्वयक मायाताई जाधव तथा उप विभाग संगठक मंजूताई वीर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठजनों और महिला व पुरुष शिवसैनिकों की सहभागिता देखी गई। सभी ने इस सामाजिक उपक्रम की सराहना की और वरिष्ठ नागरिकों ने शिवसेना के इस gesture के लिए आभार व्यक्त किया।

अन्य समाचार