सामना संवाददाता / मुंबई
आज के दिन म.फु.शि.संस्था द्वारा संचालित छत्रपती शिवाजी विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस व ईद-ए-मिलाद कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारियो के शुभ कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।
इस सुअवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चूंकि मौका ईद-ए-मिलाद का भी था तो उर्दू भाषी विद्यार्थियो के द्वारा नाद प्रस्तुत किए गए। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियो ने क्षिक्षक की भूमिका बखूबी निभाई। म.फु.शि.संस्था के अध्यक्ष बाबूराव माने सर जी ने संस्था मे कार्यरत सभी सदस्यों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया व अल्पाहार का भी प्रबंध किया। इस अवसर पर सचिव दिलीप शिंदे, कोषाध्यक्ष प्रमोद माने, माध्यमिक विभाग की प्रिसिंपल वीणा दोनवलकर, अंग्रेजी माध्यम की प्रिसिंपल स्वाती होलमुखे, मनोहर जोशी कॉलेज की प्राचार्य मीनल, प्राथमिक विभाग की प्रिसिंपल श्रद्धा माने, सर्व शिक्षकवृंद व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
