मुख्यपृष्ठटॉप समाचार‘कुंकुम भाग्य’ की अभिनेत्री का दुर्भाग्य...साड़ी के फंदे से लटककर संचिता ने...

‘कुंकुम भाग्य’ की अभिनेत्री का दुर्भाग्य…साड़ी के फंदे से लटककर संचिता ने तोड़ा दम!

– कई टीवी शो में कर रही थीं काम

-माता-पिता के साथ रहती थीं एक्ट्रेस

राधेश्याम सिंह / वसई

लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘कुंकुम भाग्य’ में काम कर चुकी अभिनेत्री संचिता उगले के जीवन में आए दुर्भाग्य ने उनका जीवन छीन लिया। कई मशहूर धारावाहिकों में काम कर चुकी संचिता ने रविवार शाम को आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना १४ जून को नालासोपारा (पूर्व) के अचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में उनके आवास पर हुई। अचोले पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद बाघ ने बताया कि संचिता ने अपने बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और कथित रूप से साड़ी का उपयोग करके छत के पंखे से फांसी लगा ली। यह घटना शाम करीब सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच की बताई जा रही है।
पिता ने दी पुलिस को सूचना
अभिनेत्री के पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर अचोले पुलिस ने १५ जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा १९४ के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
‘छावा’ में बनी थीं तारा रानी
संचिता ने फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। उन्होंने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया था। वे ‘साइलेंस टू द नाइट आउल बार शूटआउट’ नामक प्रोजेक्ट का भी हिस्सा थीं, जिसमें मनोज बाजपेयी प्रमुख भूमिका में थे।
कारण अज्ञात
पुलिस के अनुसार, अभी तक इस घटना के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस खबर से टेलीविजन जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा सदमा फैल गया है।
बंद दरवाजों के पीछे हम कितनी बार टूट जाते हैं!
सपने सुहाने लड़कपन के की अभिनेत्री आंचल खुराना ने भी संचिता उगले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, ‘एक और कलाकार ने आत्महत्या कर ली…’
आंचल खुराना ने मनोरंजन जगत में काम करने वाले कलाकारों पर पड़ने वाले मानसिक और भावनात्मक दबाव का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी वे खुद को अत्यधिक दबाव या परेशानी में महसूस करें तो अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत को प्राथमिकता दें।
उन्होंने लिखा, ‘हो सकता है मेरी यह बात चैनलों और निर्माताओं को पसंद न आए, लेकिन सच यही है। मैं वैâमरे के सामने मुस्कुराती हुई दिखाई देती हूं, लेकिन भीतर एक तूफान चलता रहता है। हर दिन हम अगली भूमिका, अगले चयन और अपने सपनों को पूरा करने के एक और अवसर की तलाश में जागते हैं।’
आंचल ने आगे कहा, ‘जो चीज लोगों को दिखाई नहीं देती, वह है हमारी थकान। लगातार चर्चा में बने रहने का दबाव और भुला दिए जाने का डर हमें भीतर तक तोड़ देता है। लोग यह नहीं देख पाते कि बंद दरवाजों के पीछे हम कितनी बार टूट जाते हैं और कितने संघर्षों से गुजरते हैं।’
मनपा अस्पताल भेजा गया शव
परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत वसई- विरार मनपा के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रमुख शो और सीरियल्स
संचिता उगले टेलीविजन, फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में लगातार अपने करियर को आगे बढ़ा रही थीं। उन्हें जी टीवी के लंबे समय से चल रहे शो कुंकुम भाग्य में दिया टंडन की भूमिका से पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने वागले की दुनिया में रुचिता जेटली का किरदार निभाया था। बाद में उन्होंने दंगल टीवी के शो दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी में सुकोन की मुख्य भूमिका निभाई।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या क्यों किया, इसकी असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा की आत्महत्या क्यों किया?

अन्य समाचार