मुख्यपृष्ठनए समाचारट्रंप के आगे मोदी फिर सरेंडर!

ट्रंप के आगे मोदी फिर सरेंडर!

-अमेरिका का वार, एनडीए सरकार पर विपक्ष का प्रहार

-अमेरिकी टैरिफ बिल पर केंद्र सरकार घिरी

-विपक्ष बोला, पीएम ने देश गिरवी रख दिया

-सरकार से जवाब मांगते हुए विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि अमेरिकी पैâसलों का भारत पर कितना असर पड़ेगा और देश अपने हितों की रक्षा के लिए क्या कदम उठाएगा।

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
अमेरिकी सीनेट से भारत समेत कुछ देशों पर रूसी तेल खरीद को लेकर भारी टैरिफ की राह खुलने के बाद देश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने मोदी सरकार की विदेश और आर्थिक नीति पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भारत पर अमेरिकी दबाव लगातार बढ़ रहा है। एक बार फिर देश के पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे सरेंडर हो गए हैं। विपक्ष का सवाल है, क्या देश के राष्ट्रीय हित से ऊपर अब ट्रंप का दबाव हो गया है? सरकार से जवाब मांगते हुए विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि अमेरिकी पैâसलों का भारत पर कितना असर पड़ेगा और देश अपने हितों की रक्षा के लिए क्या कदम उठाएगा।
बता दें कि अमेरिकी सीनेट ने ८६-११ के बहुमत से भारत समेत ५ देशों पर १०० फीसदी तक का टैरिफ लगाने वाला बिल पास कर दिया है। इस बिल को लेकर अब `आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को लेकर सोशल मीडिया `एक्स’ पर पोस्ट के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, `देश को अमेरिका के हाथों गिरवी रखने के बाद, ट्रंप की ग़ुलामी करने के बाद और भारत का अपमान करवाने के बाद पीएम मोदी देश के लिए ये लाए हैं।
इस बिल में क्या-क्या प्रावधान हैं?
चीन, भारत, अजरबैजान, हंगरी और स्लोवाकिया रूस से तेल और गैस का सबसे अधिक आयात करने वाले पांच देश हैं। रूस पर प्रतिबंधों के अलावा विधेयक में १९९६ के ‘ईरान प्रतिबंध अधिनियम’ की अवधि २०३१ तक बढ़ाने का भी प्रावधान है। इस कानून के तहत ईरान के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने वाली कंपनियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। फिलहाल इस बिल के पास होने के बाद भारत में सियासत गरमा गई है।
`देश के हर छोटे-बड़े फैसले में यूएस का हस्तक्षेप’
`आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारत के छोटे-बड़े फैसलों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दखल बढ़ गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप की बात मान रहे हैं। पीएम मोदी पूरी तरह से ट्रंप के आगे सरेंडर हो गए हैं। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि पीएम ने देश को गिरवी रख दिया है।
`जो भी आता है भारत को ब्लैकमेल करता है’
यूएस सीनेट द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को पास करने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, ‘क्या ऐसा लगता है कि भारत सच में आजाद है? जो भी आता है, भारत को ब्लैकमेल करता है। जो भी आता है, अपनी शर्तें थोपता है, कहता है कि आप यहां से तेल खरीद सकते हैं, इतना खरीद सकते हैं, उतना नहीं खरीद सकते।’

अन्य समाचार