मुख्यपृष्ठखेलमेसी-रोनाल्डो पर मंडराया खतरा!

मेसी-रोनाल्डो पर मंडराया खतरा!

-वर्ल्ड कप में धमकियों से मचा हड़कंप

फीफा वर्ल्ड कप २०२६ में मैदान पर रोमांच चरम पर था, लेकिन पर्दे के पीछे सुरक्षा एजेंसियों की धड़कनें भी बढ़ी हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी कथित धमकियों के सबसे बड़े निशाने पर थे। एक मामले में स्टेडियम की ओर जा रहे लोगों के पास बम और राइफल होने का दावा किया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। अटलांटा में भी मेसी को विस्फोटकों से निशाना बनाने की धमकी मिलने की बात सामने आई। दिलचस्प बात यह है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर भी एक संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी की खबर सामने आई। वहीं फ्रांस के रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को कथित तौर पर हजारों धमकी भरे संदेश मिले। यानी विश्व कप में गोल और रोमांच के साथ-साथ सुरक्षा का मोर्चा भी काफी गर्म रहा। हालांकि, इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई की और किसी बड़े नुकसान को टाल दिया।

अन्य समाचार