– अभिनेत्री व दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
सामना संवाददाता / मुंबई
ठाणे जिले में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए ४१ वर्षीय एक अभिनेत्री को जिश्मफरोशी के धंधा चलाने और महिलाओं को धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकरी के अनुसार, सूचना पर पुलिस की टीम ने दो लोगों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा, जिन्होंने अनुष्का मोनी मोहन दास नाम की आरोपी से संपर्क किया। उसने कथित तौर पर इन ग्राहकों को बुधवार को मुंबई-अमदाबाद राजमार्ग पर काशीमीरा स्थित एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने परिसरों पर छापा मारा और आरोपियों को नकली ग्राहक बनाकर भेजे गए लोगों से पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने टीवी धारावाहिकों और बांग्ला सिनेमा में सक्रिय दो महिलाओं को भी बचाया।
बचाई गईं दो एक्ट्रेस
इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिलाओं को भी छुड़ाया, जो टीवी धारावाहिकों और बांग्ला फिल्मों से जुड़ी हुई थीं। दोनों को सुरक्षित एक शेल्टर होम भेज दिया गया है, ताकि उन्हें इस शोषण से दूर नई शुरुआत का अवसर मिल सके।
डांसर भी है अनुष्का
अनुष्का मोनी एक डांसर भी है, जो इवेंट्स में परफॉर्म करती हैं। लाखों लोग उसके डांस के दीवाने हैं। एक्ट्रेस और डांसर होने के साथ-साथ वह एक कंटेंट क्रिएटर भी है।
कौन है अनुष्का मोनी मोहन दास?
अनुष्का मोनी मोहन दास एक जानी-मानी अभिनेत्री है, जिसने कुछ बांग्ला फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया है। उसके इंस्टाग्राम पर १०७ लाख फॉलोअर्स हैं। जहां वह अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती है। अनुष्का को महिमा चौधरी के हाथों बेस्ट एक्ट्रेस एंड मॉडल परफॉर्मर का अवॉर्ड मिल चुका है।
