मुख्यपृष्ठग्लैमरमनीष पॉल का सरदार लुक ‘बिजुरिया’ गाने में वायरल

मनीष पॉल का सरदार लुक ‘बिजुरिया’ गाने में वायरल

हिमांशु राज

अभिनेता मनीष पॉल हमेशा से अपने चुलबुले और अनोखे अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने फैन्स को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। फिल्म सनी संकरी की तुलसी कुमारी के धुआंधार गाने बिजुरिया की शूटिंग के दौरान सामने आए उनके सरदार लुक ने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।

गाना पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और अब इसके बीटीएस वीडियो ने मानो उत्साह को दोगुना कर दिया है। रंगीन पगड़ी, झक्कास डांस मूव्स और मनीष के चेहरे की खिलखिलाती मुस्कान—यह सब मिलकर गाने को और भी जीवंत बना देते हैं। उनका हर मूव साबित करता है कि परफॉर्मेंस सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि पूरे दिल से ऊर्जा उड़ेलने की कला है।

सेट पर मौजूद कास्ट और क्रू के साथ मनीष की मस्ती देखते ही बनती है। जहां मेहनत और प्रोफेशनलिज़्म साफ झलकता है, वहीं उनके मज़ाकिया अंदाज़ ने माहौल हल्का और खुशनुमा भी बना दिया। यही वजह है कि गाने में उनकी मौजूदगी सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक अनुभव जैसी लगती है।

जैसे-जैसे बिजुरिया को लेकर दीवानगी बढ़ रही है, वैसे-वैसे फिल्म सनी संकरी की तुलसी कुमारी के लिए भी उत्सुकता चरम पर पहुँच रही है। मनीष का यह सरप्राइज़ लुक और उनका खास चार्म, दर्शकों को यह यकीन दिलाता है कि फिल्म बड़े पर्दे पर रंग, ताल और ताजगी का ऐसा संगम लेकर आएगी, जिसे भूल पाना आसान नहीं होगा।

अन्य समाचार