मुख्यपृष्ठग्लैमर‘रात को करती थीं किस’

‘रात को करती थीं किस’

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। उन्होंने हाल ही में बताया कि वो अपने पसंदीदा अभिनेता को किस करके सोती थीं। एक्ट्रेस के पसंदीदा अभिनेता हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बचपन से ही लियोनार्डो की फैन रही हैं और उनके पोस्टर अपने कमरे में लगाकर रखती थीं। वह रोज रात को सोने से पहले उनके पोस्टर को किस भी करती थीं। एक्ट्रेस की छोटी बहन अनीशा भी लियोनार्डो की फैन हैं। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में वह एक सफल अभिनेत्री बनीं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर देश-दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है और वह लाखों-करोड़ों फैंस की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। दीपिका की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकती है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

अन्य समाचार