तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी पत्नी जया भारद्वाज के ३३वें जन्मदिन पर दिलचस्प अंदाज में बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वीकार किया कि वह जया का जन्मदिन भूल गए थे, लेकिन जया ने उन्हें माफ कर दिया। दीपक ने दो वीडियो शेयर किए – एक मोंटाज वीडियो जिसमें उनके और जया के यादगार पल थे, और दूसरा वीडियो जिसमें वह जया के साथ केक काटते हुए नजर आए। दीपक ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो लव। मैं सबको बताना चाहता हूं कि मेरी पत्नी कितनी समझदार और प्यारी है। मैं उसका बर्थडे भूल गया था, लेकिन फिर भी उसने मुझे माफ कर दिया क्योंकि उसे मालूम है कि ९० ओवर की फील्डिंग के बाद ऐसा हो सकता है। अगली बार मैं जया का बर्थडे याद रखूंगा।’ इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पत्नी के साथ केक काटते हुए नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार केक कट गया। अब हम चैन की नींद सो सकते हैं।’
