मुख्यपृष्ठनए समाचारअंतिम संस्कार से पहले खांसने लगी लाश!

अंतिम संस्कार से पहले खांसने लगी लाश!

महाराष्ट्र के नासिक में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। नासिक में ‘ब्रेन डेड’ घोषित किया गया एक युवक अपने अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान हिलने-डुलने और खांसने लगा। युवक के रिश्तेदारों की ओर से यह दावा किया गया है। युवक के ऐसा करने के बाद लोग पहले तो डर गए लेकिन बाद में उसे उठाकर अस्पताल ले गए। युवक के रिश्तेदारों ने कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के निवासी १९ साल के भाऊ लचके को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के बाद अडगांव के एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया था। लड़के के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, ‘जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर है और उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।’ इस बीच, प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधन ने दावा किया कि लड़के को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन कुछ डॉक्टरों की शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे।

अन्य समाचार