मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमुंबई में गणेश भक्तों के लिए झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया नाश्ते...

मुंबई में गणेश भक्तों के लिए झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया नाश्ते का भव्य आयोजन

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

गणेश अनंत चतुर्थी के अवसर पर विसर्जन के लिए निकले हजारों गणेश भक्तों के बीच झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेवा और भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था की ओर से जूहू-विलेपार्ले इलाके में विशेष मंच बनाकर भक्तों को पीने का पानी, समोसा, लीची जूस, फलाहारी चिवड़ा और चिक्की का वितरण किया गया।

संस्था के अध्यक्ष मधु कुमार राठी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर करीब 18,000 गणेश भक्तों के लिए नाश्ता और जलपान की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट न केवल धार्मिक आयोजनों में, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी करता रहा है। जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

इस विशेष आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर सी. वी. शाह, विभूति जवेरी, बिहारी पटेल, मनीष, पूजा कचोलिया, विकास जकोटिया, बृजकिशोर सोनकिया, मीना राठी, अनीस त्रिवेदी, विजय भाई, जगदीश जायसवाल, लालचंद गुप्ता, ममता जैन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, महेश मनवाने और निलेश परब सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल हुए भक्तों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और इसे सेवा तथा भक्ति का सुंदर संगम बताया। विसर्जन की लंबी और थकाऊ प्रक्रिया के बीच इस प्रकार की व्यवस्था से भक्तों को बड़ी राहत मिली।

झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया यह आयोजन न केवल गणेश भक्तों के लिए सहूलियत का कारण बना बल्कि समाज में सेवा की भावना को भी और प्रबल करने का उदाहरण प्रस्तुत किया।

अन्य समाचार