मुख्यपृष्ठग्लैमरफैंस के छीने फोन

फैंस के छीने फोन

उर्वशी रौतेला अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चे में रहती हैं। कभी अपने बयान की वजह से तो कभी अपने लुक्स की वजह से। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मिडिल ईस्ट में एक इवेंट के दौरान कई फैंस के हाथों से उनके मोबाइल फोन ले लिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि डाकू महाराज एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर वॉक कर रही हैं और फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उर्वशी ने कुछ फैंस से मोबाइल फोन छीन लिए और बाद में अपनी टीम को उन्हें वापस लौटाने के लिए कहा। यह घटना उस समय की है जब उर्वशी एक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए मिडिल ईस्ट गई थीं।

अन्य समाचार