कैप्टन कूल एमएस धोनी हमेशा से ही अपने फैंस का दिल जीतते आए हैं। हाल ही में कैप्टन कूल और आर माधवन ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘द चेज’ का टीजर जारी किया है, जिसमें दोनों एक्शन सींस में नजर आ रहे हैं। टीजर में धोनी और माधवन ब्लैक आउटफिट और सन ग्लासेस पहने हुए हैं और हाथों में गन लेकर फायरिंग करते दिख रहे हैं। यह प्रोजेक्ट वासन बाला द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। टीजर में धोनी का परिचय ‘द कूल हीरो’ के रूप में दिया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रोजेक्ट एक फिल्म है वेब सीरीज है, या कोई ब्रांड विज्ञापन है। फैंस इस टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं और जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह प्रोजेक्ट क्या है और इसमें धोनी और माधवन की भूमिकाएं क्या होंगी।
