अमिताभ श्रीवास्तव
टेनिस ग्रैंड स्लैम की सबसे ज्यादा इनामी राशि वाली स्पर्धा यूएस ओपन का खिताब सिनर को हराकर अल्कराज ने जीत लिया मगर इस खेल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिगाड़ दिया। जी हां, पहले के कुछ समय ट्रंप के फाइनल देखने आने की वजह से अफरा-तफरी मच गईं थी। लोगोें को रोक दिया गया था और स्टेडियम लगभग खाली हो चुका था। ट्रंप के आगमन से प्रâीवे पर यातायात जाम हो गया और फाइनल मैच भी अपने निर्धारित समय से आधे घंटे बाद शुरू हो पाया। हजारों प्रशंसक तो बाहर फंस गए। फाइनल देखने पहुंचे सभी दर्शकों को हवाई अड्डे जैसी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा तथा मेटल डिटेक्टरों से भी गुजरना पड़ा। कमेंट्री कर रही १८ बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन मार्टिना नवरातिलोवा तो मानो नाराज हो गईं, उन्होंने कहा कि ‘इस वजह से फाइनल स्थगित होना पूरी तरह से पागलपन है’। दुनिया भर के टेनिस प्रशंसक इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आर्थर ऐश स्टेडियम के बाहर का माहौल सुरक्षा में भारी देरी के कारण खराब हो गया था। ट्रंप के अतिरिक्त अभिनेत्री लोहान जो अब दुबई में रहती हैं को स्टाइलिश अंदाज में देखा गया, जबकि अभिनेता बेन स्टिलर को स्टैंड से मैच का आनंद लेते देखा गया। गार्डियोला भी टेनिस मुकाबले को देखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अवकाश का लाभ उठाते हुए वहां उपस्थित थे। अंतत: फाइनल हुआ और अल्कराज का राज स्थापित हुआ।
फुटबॉलर के परिवार पर रूसी ड्रोन से हमला
यूक्रेन के स्टार फुटबॉलर के परिवार पर रूसी ड्रोन से हमला किया गया। यह रूस और युक्रेन युद्ध के मध्य किसी खिलाड़ी परिवार पर हमले की पहली घटना है। यूक्रेन खिलाड़ी सुदाकोव इस समय पुर्तगाल में रह रहे हैं, जबकि उनका परिवार यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहा हैं। इस सप्ताह यह शहर रूसी बमों की चपेट में आ गया है। सुदाकोव ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी पत्नी येलिजावेता, उनकी ३ वर्षीय बेटी मिलाना और उनकी मां इस भयावह घटना में फंस गए हैं। यह अब तक पता नहीं चला हैं उनका परिवार इस हमले में हताहत हुआ हैं या नहीं, मगर कोई सदस्य मिल नहीं पाया हैं। यह शीर्ष खिलाड़ी यूक्रेन के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने गया है, जिसने शुक्रवार को पोलैंड में प्रâांस के साथ मैच भी खेला था। सुदाकोव ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उस क्षण का वर्णन किया गया जब एक ड्रोन ने उनके अपार्टमेंट पर हमला किया था। भयावह दृश्यों में एक टूटी हुई इमारत दिखाई दे रही थी, जिसमें हर जगह ईंटें और मलबा पड़ा हुआ था। अपार्टमेंट के अंदर, छत से बिजली के तार टूटकर गिरने के कारण पानी गलियारों में भर गया। बाहर, छत पर आग भड़क उठी और नीचे खड़ी कारें मलबे में दब गर्इं। सुदाकोव ने अनुयायियों को संदेश लिखने से पहले इंस्टाग्राम पर चौंकाने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कहा ‘आज रात के बाद मेरा घर ऐसा दिखेगा।’ हमले के वक्त पत्नी, बच्चा और मां घर पर थे।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
