-बेटी ने देखा तो उसे मार डाला
यूपी के हाथरस जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली ६ साल की एक मासूम लड़की की हत्या हवस के लिए कर दी गई। सबसे खास बात तो ये हैं कि उसकी हत्या कोई और नहीं बल्कि, उसकी मां ने की। दरअसल, सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में बुधवार को हुई छह साल की एक बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, वहीं एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गांव के निवासी श्रीकृष्णा उर्फ स्वामी की छह साल की बेटी उर्वी बुधवार सुबह करीब १० बजे घर के बाहर से अचानक लापता हो गई और दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका शव गांव के एक कुएं में बोरी में बंद मिला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी।
गांव के किशोर संग था प्रेम
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को गांव की एक महिला को गिरफ्तार किया और १७ वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, `महिला का पति मथुरा में नौकरी करता है और महिला का गांव के ही किशोर से प्रेम संबंध था। तीन सितंबर को महिला ने किशोर को अपने घर बुला लिया, जब घर पर कोई नहीं था।’
गला दबाकर ली जान
महिला ने बताया कि उसी दौरान उसकी बच्ची उर्वी वहां पहुंच गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। महिला और किशोर ने उसे डांटा, लेकिन बच्ची यह कहकर जाने लगी कि वह अपने पापा को सब कुछ बताएगी। इससे घबराकर दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
