मुख्यपृष्ठअपराधसिरफिरे ने महिला को जिंदा जलाया!..इलाज के दौरान हुई मौत

सिरफिरे ने महिला को जिंदा जलाया!..इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला को सिरफिरे ने जिंदा जला दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को जलाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद के जहानगंज में दवा लेने गई महिला को शोहदे ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल डालकर जला दिया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने शोहदे व उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। एक नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। थाना इलाके के गांव झिझुकी निवासी बलराम सिंह ने पुत्री निशा सिंह (३३) की शादी वर्ष २०१३ में अमित चौहान पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी जल्लापुर कोतवाली मोहम्मदाबाद के साथ की थी। अमित चौहान दिल्ली में नौकरी करते हैं। बलराम सिंह ने बताया कि पुत्री निशा सिंह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी रेखा चौहान के यहां किराये पर नाती रुद्र चौहान (११) व शौर्य चौहान (८) के साथ रहती थी। शनिवार को पुत्री निशा दरियावगंज दवा लेने गई थी। बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी दीपक पुत्री को आए दिन परेशान करता था। वह पुत्री को बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था।
बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदन गनेशपुर के पास युवक ने अपने पांच साथियों के साथ दवा लेकर लौट रही बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चिकित्सक धीरेंद्र सिंह ने बलराम सिंह को पुत्री के जलने की सूचना दी। बलराम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बलराम सिंह ने बताया कि सैफई में इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गई।

अन्य समाचार