मुख्यपृष्ठनए समाचारएसएसपी के मां की तबीयत बिगड़ी तो पुलिस वाले सरकारी अस्पताल की...

एसएसपी के मां की तबीयत बिगड़ी तो पुलिस वाले सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी से डॉक्टर व फार्मासिस्ट को उठा ले गए!

 

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

इटावा में पुलिस कप्तान की मां की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को जबरन एसएसपी आवास पर ले गए। डॉक्टर ने इमरजेंसी ड्यूटी छोड़कर जाने में असमर्थता जताई तो पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की और जबरन ले गई। जानकारी मिलने पर एसएसपी ने मामले की सीओ से जांच के आदेश दिये। जांच में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर सीएमओ ने भी डीजीपी व एसएसपी को पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पत्र भेजा है। घटना से गुस्साए स्टाफ ने ओपीडी बंद करके हंगामा किया।

प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार की देर रात 11 बजे सिविल लाइन थाने के चार पुलिस कर्मी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात डाॅ.राहुल बाबू से एसएसपी की बीमार मां को उनके आवास पर जाकर देखने को कहा गया। डाॅक्टर ने इमरजेंसी ड्यूटी छोड़ने में असमर्थता जताई और महिला स्टाफ को भेजने को कहा। लेकिन पुलिस कर्मी ये बर्दाश्त नहीं कर सके और जबरन डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी के बीच से ले गये। उनको ले जाने की पूरी घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पीड़ित डॉक्टर ने भी उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के साथ उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी जिला अस्पताल में एकत्रित हुए और डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर अस्पताल में हंगामा काटा और ओपीडी सेवा बंद करा दी। सभी फार्मासिस्ट व डॉक्टरों ने कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ता देख सीएमओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर ओपीडी सेवा बहाल कराई। डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। यूनियन के पदाधिकारी सीएमओ की बात से सहमत हुए तब जाकर ओपीडी शुरू हो सकी। ओपीडी सेवा दो घंटे ठप रहने से मरीजों को भटकना पड़ा। डा. राहुल बाबू व फार्मासिस्ट शरद यादव ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अपने चार पुलिसकर्मियों के साथ आए और बलपूर्वक हमें ले गए। इस दौरान कर्मचारियों के साथ गाली गलौज एवं धक्का-मुक्की भी की गई। कांस्टेबल हितेश वर्मा ने सबसे अधिक अभद्रता की। जबकि इंस्पेक्टर सुनील कुमार पर मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया।

अन्य समाचार

सीप