उमेश गुप्ता / वाराणसी
बीएचयू पीजी के छात्र विधान विश्वकर्मा ने सुसाइड कर लिया। उसके कमरे से बाहर न आने पर साथियों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर देखा कि पंखे के सहारे छात्र का शव फंदे से लटक रहा था।
पुलिस ने शव को नीचे उतारा। छात्र के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल का निवासी था। घटना चितईपुर थाना क्षेत्र की है।सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल निवासी विधान विश्वकर्मा (22) BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की पढ़ाई कर रहे थे। वह नसीरपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। गुरुवार को विधान विश्वकर्मा के पिता ने बेटे को फोन किया। मगर विधान ने कॉल रिसीव नहीं की।

इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे विधान के पिता ने फिर कॉल की। मगर कॉल नहीं उठी।इसके बाद उन्होंने विधान के दोस्त को कॉल की।
कहाकि मेरा बेटा फोन नहीं उठा रहा है। उससे बोलो कि कॉल करे और मुझसे बात करे। इसके बाद दोस्त विधान के कमरे के पास पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई।फिर उसने मकान मालिक को बुलाया। उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही वह कमरे से बाहर नहीं आया है। उन्होंने करीब 10 मिनट तक दरवाजा खटखटाया और आवाज दी। मगर अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना की गई। चितईपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने रॉड से दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा कि पंख से रस्सी के सहारे विधान का शव लटक रहा था।एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन अभी कोई ठोस निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया पुलिस ने मृतक का मोबाइल, लैपटॉप और कमरे में मौजूद अन्य सामान को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। अंगुलियों के निशान लिए हैं।
