मुख्यपृष्ठसमाचारराजभर के बयान पर सुल्तानपुर के कांग्रेसियों का पलटवार ...बहुत हल्के आदमी...

राजभर के बयान पर सुल्तानपुर के कांग्रेसियों का पलटवार …बहुत हल्के आदमी हैं राजभर !

बंद है बड़बोले राजभर की बोलती.. जगह-जगह कूटे जा रहे सुभासपा कार्यकर्ता

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

गत दिवस यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर द्वारा परमाणु बम बनाए जाने वाले बयान को लेकर स्थानीय कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पलटवार किया है। कहा है कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सत्ता के अहंकार में डूबे हैं। जिनका किसी पार्टी में स्थाई ठिकाना ना हो वो परमाणु बम बना रहे हैं। ये बहुत हल्के व्यक्ति हैं। जिनके कार्यकर्ता व नेता जगह-जगह कूटे जा रहे हैं, यहां तक कि अभी हाल ही में पुलिस थाने से उनके कार्यकर्ता के पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत पाक के युद्ध में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इनका परमाणु बम क्यों नहीं नहीं दिखा, यह सिर्फ झूठे,,दल बदलू अथवा बहुत ही हल्के किस्म के व्यक्ति हैं जिनका कोई वजन नहीं है, ये वही राजभर है जब दूसरे दल में थे तो योगी-मोदी को भीख मांगने की ट्रेनिंग सेंटर भेज रहे थे। बता दें कि राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर पलटवार कर ‘बड़बोले’ राजभर ने कहा था कि उनके पास हाइड्रोजन बम है तो हमारे पास परमाणु बम है। राणा ने कहा कि,आसमान में थूका मुंह पर गिरता है। यह बात ओमप्रकाश राजभर को समझना नहीं चाहिए। वहीं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने राजभर द्वारा बनाए जा रहे परमाणु बम पर तीखा हमला किया उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अहंकार में सिर्फ सत्ता की कठपुतली बनकर रह जाते हैं, जो व्यक्ति अपने कार्यकर्ता व पदाधिकारी को न्याय न दिला सके वह समाज को क्या न्याय दिलाएगा। आपको बता दें कि बीते १७ सितंबर को सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर एक कार्यक्रम में शामिल होने सुल्तानपुर पहुंचे थे।

अन्य समाचार

सीप