मुख्यपृष्ठखेल‘अंपायर के सिर पर गेंद दे मारी’

‘अंपायर के सिर पर गेंद दे मारी’

एशिया कप २०२५ में पाकिस्तान और यूएई के बीच हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले के दौरान एक विवादास्पद घटना देखने को मिली। पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद हारिस ने थ्रो करते समय गलती से गेंद सीधे मैदानी अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे के सिर के पास मार दी। यह घटना पारी के छठे ओवर में घटी, जब साइम अयूब गेंदबाजी कर रहे थे। हारिस का थ्रो अंपायर के कान और सिर के पास जाकर लगा, जिससे अंपायर को मैदान छोड़ना पड़ा और उनकी जगह रिजर्व अंपायर गाजी सोहेल को बुलाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और हारिस को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कमेंट्री कर रहे वसीम अकरम ने भी इस पर नाराजगी जताई और तंज कसते हुए कहा, ‘वाह क्या थ्रो है, सीधा अंपायर के सिर पर, बुल्सआई!’

अन्य समाचार

सीप