मुख्यपृष्ठखेल‘मैं वहां नहीं रहूंगी।’

‘मैं वहां नहीं रहूंगी।’

नई मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप २०२५ के सेमीफाइनल में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने संकेत दिए कि उनका वनडे करियर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रेस कॉन्प्रâेंस में जब उनसे २०२९ वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं वहां नहीं रहूंगी।’ हीली ने स्वीकार किया कि उनकी टीम सेमीफाइनल में खुद अपनी गलतियों से हारी। बल्लेबाजी बिखरी, गेंदबाजी सटीक नहीं रही और फील्डिंग में कई मौके गंवाए गए। उन्होंने कहा कि टीम को इस हार से सीखकर आगे बढ़ना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान उनके संभावित संन्यास का संकेत है, क्योंकि २०२९ तक हीली ३९ वर्ष की हो जाएंगी।

अन्य समाचार

सूत्रधार