मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकामण में आश्रमवासी विद्यार्थियों को अन्नदान

कामण में आश्रमवासी विद्यार्थियों को अन्नदान

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

जूचंद्र की सेवाभावी संस्था शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल की ओर से कामण के 500 आश्रमवासी विद्यार्थियों को भोजन सामग्री, तौलिया एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मुंबई की रामलाल बगाडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था।
विद्यालय में शिव राज्याभिषेक दिवस के निमित्त विद्यार्थियों के लिए वक्तृत्व, चित्रकला तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का ट्रस्ट के सेवक अनिल सिंह के हाथों सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जूचंद्र सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटिल, किरण म्हात्रे, विद्याधर म्हात्रे, स्वाध्यायी सुरेश पाटिल, नारायण म्हात्रे, धर्माजी म्हात्रे सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। आश्रम के मुख्याध्यापक श्री पाटिल सर ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वाती मैडम ने किया।

अन्य समाचार

सूत्रधार