मुख्यपृष्ठनए समाचारसरकारी स्कूल में टीचर की डर्टी हरकत... छात्राओं को मोबाइल पर दिखाता...

सरकारी स्कूल में टीचर की डर्टी हरकत… छात्राओं को मोबाइल पर दिखाता था अश्लील वीडियो!

-पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से टीचर और छात्राओं के बीच रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक सरकारी टीचर को लड़कियों को स्कूल में गंदी फिल्म दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्राओं ने जब हिम्मत करके आरोपी टीचर का विरोध किया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। इसी कारण कई लड़कियों ने तो स्कूल जाना तक बंद कर दिया था।
पूरा मामला भिंड जिले के एक सरकारी सेकंडरी स्कूल का है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि रामेंद्र सिंह कुशवाह नाम के टीचर उन्हें पढ़ाते समय फोन में गंदी फिल्म दिखाता है। इतना ही नहीं वह उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें भी करता है। छात्राओं ने जब टीचर को घर पर शिकायत करने की बात कही तो वह उन्हें धमकाने लगा। लगातार हो रहे दुर्व्यवहार से परेशान होकर कई लड़कियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया।
टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
बेटियों के स्कूल जाने की बात पर कतराने से परिजनों को कुछ शक हुआ। माता-पिता ने जब बेटियों से बात की तो उन्हें पूरे मामले का पता चला। सभी पीड़िताओं के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से आरोपी टीचर की शिकायत करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर ठोस कार्रवाई न होती देख परिजन बच्चों के साथ थाने पहुंच गए। यहां आकर उन्होंने आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की।

अन्य समाचार

सूत्रधार