-मोकामा के बाद अब आरा में डबल मर्डर
-दुलारचंद यादव की हत्या के बाद राजद उम्मीदवार के काफिले पर हमला
-दुलारचंद यादव की हत्या के बाद राजद उम्मीदवार के काफिले पर हमला
-`सो रही एनडीए सरकार’
मोकामा हत्याकांड पर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, `नीतीश कुमार की सरकार नींद में सो रही है। उसे बदलने के लिए यहां जनता इकट्ठा हुई है। चारों तरफ हत्याएं हो रही हैं। जब तक बेरोजगारी दूर नहीं होगी, तब तक अपराध बढ़ता रहेगा।
दुलारचंद हत्याकांड पर तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या पर चुनाव आयोग को घेरा है। उन्होंने कहा, `गुंडों को कौन बचा रहा है? इसका संज्ञान लेना चाहिए।’ उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह का नाम लिए बिना कहा, `कोई हथियारों के साथ ४० गाड़ियों का काफिला लेकर कैसे घूम सकता है?’
पिता-बेटे को सिर और सीने में मारी गोली
मोकामा में दुलारचंद यादव की बीते गुरुवार को हुई हत्या के बाद आरा में डबल मर्डर हुआ। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के समीप की है। आरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मुफस्सिल थाना इलाके के बेलघाट गांव नट स्थान के पास से शुक्रवार सुबह मिठाई दुकानदार और उनके बेटे का शव बरामद किया गया। दोनों के शव सड़क किनारे पड़े हुए मिले। बाप-बेटे दोनों को सिर और सीने में गोली मारी गई।
