मुख्यपृष्ठनए समाचार`तुम नहीं तो दूसरी लड़की भी चलेगी!'..सुलतानपुर के डॉक्टर की डर्टी डिमांड

`तुम नहीं तो दूसरी लड़की भी चलेगी!’..सुलतानपुर के डॉक्टर की डर्टी डिमांड

-ऑडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

-उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक सरकारी

डॉक्टर और महिला स्वास्थ्यकर्मी का ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह मामला लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां के तत्कालीन चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार महिला स्वास्थ्यकर्मी से फोन पर आपत्तिजनक बात कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में डॉक्टर महिला से मिलने, साथ घूमने, शॉपिंग कराने और प्यार की बात कह रहे हैं। जब महिला ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उसे दूसरी लड़की लाने का प्रस्ताव दिया और कहा कि जो पैसे लगेंगे वह देंगे। महिला ने इस मांग को सख्त शब्दों में ठुकरा दिया और नौकरी छोड़ने की बात कही। ऑडियो में डॉक्टर ये भी कहते सुनाई देते हैं कि वह तीन महीने से घर नहीं गए हैं और उनका मूड खराब है। वह महिला को किसी भी तरह का फेवर देने और पैसे देने की बात करते हैं। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण से की है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है और कहा है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महिला स्वास्थ्यकर्मी ने सीएमओ से की शिकायत
इस मामले पर सीएमओ डॉ. भरत भूषण ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने इस संबंध में लिखित शिकायत उनके पास दर्ज कराई। इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। बयान दर्ज होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार

सूत्रधार