अदा शर्मा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा काफी सीक्रेटिव रही हैं। ३३ साल की अदा अभी तक सिंगल हैं और प्यार या अफेयर को लेकर कभी चर्चा में नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्यार एक सस्पेंस थ्रिलर जैसा है, जिसमें कभी-कभी हॉरर सीन भी होते हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि प्यार ढूंढने की चीज नहीं, बल्कि वो खुद सही वक्त पर सामने आता है। उनका फोकस एक्टिंग, डांस, म्यूजिक, मार्शल आर्ट्स और पेंटिंग पर है, इसलिए उन्हें खुद से कोई पार्टनर ढूंढना मुश्किल लगता है। वो ऐसा साथी चाहती हैं जो उनकी अजीब, लेकिन प्यारी हरकतों को समझे और उन्हें बदलने की कोशिश न करे। अदा अहंकारी लोगों से दूर रहना पसंद करती हैं और चाहती हैं कि उनका पार्टनर विनम्र हो। ऑफ-कैमरा, अदा एक सादगीभरी लड़की हैं जिन्हें घर का खाना, जानवरों और प्रकृति से बात करना पसंद है।
