मुख्यपृष्ठग्लैमरफिर मुसीबतों में शिल्पा

फिर मुसीबतों में शिल्पा

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ ६० करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में नया अपडेट सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा की कंपनी बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड में काम कर चुके चार पूर्व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इनमें से एक कर्मचारी पहले ही पेश होकर अपना बयान दे चुका है, जबकि बाकी तीन कर्मचारियों से भी पूछताछ कर बयान दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या राज कुंद्रा की कंपनी के पास वास्तव में ग्राहकों के इतने ऑर्डर थे कि उसे पूरा करने के लिए व्यवसायी से ६० करोड़ रुपए का लोन लेना पड़ा। साथ ही यह भी देखना है कि क्या लोन को टैक्स बचाने के लिए निवेश के रूप में दिखाया गया। मामले में जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की विस्तार से छानबीन की जा रही है।

अन्य समाचार