मुख्यपृष्ठग्लैमरक्यों उठते हैं महिला एक्टर पर सवाल?

क्यों उठते हैं महिला एक्टर पर सवाल?

दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी ८ घंटे की वर्विंâग शिफ्ट की डिमांड को लेकर चर्चा में हैं। इस मुद्दे पर कई सितारों ने अपनी राय दी है। जब यामी गौतम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने दीपिका का समर्थन किया। यामी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर्स सालों से तय समय के हिसाब से काम करते हैं। कुछ सिर्फ ८ घंटे शूट करते हैं, हफ्ते में ५ दिन काम करते हैं और नाइट शूट से बचते हैं। फिर जब कोई महिला एक्टर ऐसा करने की बात करती है तो सवाल क्यों उठते हैं? यामी के अनुसार, अगर प्रोडक्शन और एक्टर दोनों के लिए यह समय अनुकूल हो, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। दीपिका ने इसी कारण से हाल ही में स्पिरिट और कल्कि २ जैसी बड़ी फिल्मों से दूरी बना ली है।

अन्य समाचार