मुख्यपृष्ठस्तंभउत्तर की बात : `अब चैटजीपीटी होगा बैन!'

उत्तर की बात : `अब चैटजीपीटी होगा बैन!’

रोहित माहेश्वरी लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पिछले दिनों आरएसएस पर बैन लगाने की मांग को लेकर प्रेस कॉन्प्रâेंस के दौरान चैटजीपीटी से सवाल करते दिखे। पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरएसएस बैन करने वाले बयान पर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि आप चैटजीपीटी पर चेक कीजिएगा। उसमें मिल जाएगा। उसमें चेक कर लीजिएगा। चैटजीपीटी निकालकर पढ़ लेता हूं। उन्होंने मोबाइल हाथ में लिया। सवाल किया, ‌व्हाई आरएसएस बैन? इसके बाद वे जवाब पढ़ते दिखाई दिए। अखिलेश ने कहा कि तीन बार आरएसएस बैन हुआ। सरकार पटेल ने आरएसएस और हिंदू महासभा को बैन किया था। उन पर महात्मा गांधी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। साथ ही, सांप्रदायिकता पैâलाने के आरोप लगे थे। ये मैं नहीं कह रहा हूं। चैटजीपीटी कह रहा है। अब चैटजीपीटी भी बैन होगा।
`बीजेपी के लिए काम करते हैं ओवैसी’
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ओवैसी पर हमला बोला है। यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि सभी जानते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी के लिए काम करते हैं। ओवैसी कभी बिहार और उत्तर प्रदेश नहीं जाते हैं लेकिन चुनाव आते ही वह जरूर यूपी और बिहार का दौरा करते हैं। कहा कि ओवैसी बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव में आते हैं।
बिहार चुनाव के नतीजों का यूपी कनेक्शन!
यूपी से बिहार की करीब २० विधानसभा सीट सटी हुई हैं। इसी तरह यूपी पूर्वांचल के कई जिले बिहार सीमा से सटे हुए हैं। बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर समेत कई जिलों में बिहार के लोगों का आना जाना रहता है। स्वास्थ्य कारणों और रिश्तेदारी होने के कारण लोग आते-जाते रहते हैं। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार चुनाव के नतीजों का असर यूपी के पूर्वांचल के जिलों में पड़ेगा। हालांकि, कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि बिहार और यूपी के मुद्दे अलग-अलग हैं और पक्ष और विपक्ष भी अलग-अलग है, ऐसे में बिहार के रिजल्ट का यूपी में कोई असर नहीं पड़ेगा।

अन्य समाचार