मुख्यपृष्ठसमाचारनागरिकों की समस्याएं दूर करना शिवसेना की जिम्मेदारी

नागरिकों की समस्याएं दूर करना शिवसेना की जिम्मेदारी

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के शिवसैनिक नागरिकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। नागरिकों के पैसे की बर्बादी बंद करे प्रशासन। नागरिकों की सारी समस्याएं दूर करने का शिवसेना की जिम्मेदारी है। यह कहना है नालासोपारा-पश्चिम विभाग क्रमांक 11 के सभी शिवसेना पदाधिकारियों का। शिवसैनिक श्री प्रस्था से यशवंत गौरव तक महानगरपालिका द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण करने आए अभियंता से हुई वार्तालाप में यह बात दोहराई। शिवसैनिकों ने कहा कि रात के अंधेरे में कोई घटिया काम शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। बता दें कि गत दिनों स्थानीय महानगरपालिका द्वारा रात के अंधेरे में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। वह कार्य इतना घटिया था कि कुछ दिन में ही दोबारा काम करने की नौबत आ सकती थी। जब यह भनक शिवसैनिकों को लगी तो उन्होंने संबंधित अधिकारी को तलब किया। शिवसैनिकों की पहल पर मनपा अभियंता आए, लेकिन यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें तो इस बात की खबर ही नहीं कि यहां पर रात को कोई सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। अब सवाल यह उठता है कि जब मनपा प्रशासन को सड़क निर्माण की खबर नहीं तो यह निर्माण कौन करवा रहा था। रात के अंधेरे में हो रहा सड़क निर्माण किसके कहने पर किया जा रहा था और उसका फायदा किसे होना था। यह शोध का विषय है। शिवसैनिकों की पहल पर आए मनपा अभियंता ने शिवसैनिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब यह कार्य दिन के उजाले में और शत-प्रतिशत गारंटी वाला होगा। शिवसैनिकों की पहल पर दिन के उजाले में सड़क का एक भाग बंद कर काम पूरा कर लिया गया। इस अवसर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नालासोपारा शहरप्रमुख प्रणव खामकर, उप शहरप्रमुख मनोहर पाटील, युवासेना जिलासचिव प्रतीक जाधव, उप शहरसंगठनकर्ता स्वाती राणे, शाखाप्रमुख अजित काते, शाखाप्रमुख अमित पावसकर, शाखाप्रमुख हितेश घरत, उप शाखाप्रमुख सुरेंद्र सावंत, शिवसैनिक रजनी गवंडर सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्य समाचार

कजरी