मुख्यपृष्ठअपराधलव जिहादियों के आगे पंचर हो गया योगी का बुल्डोजर!

लव जिहादियों के आगे पंचर हो गया योगी का बुल्डोजर!

-प्रेम जाल और दहशत के सहारे कानपुर देहात से 14 वर्षीय बालिका पर धर्मांतरण का दबाव!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनाये गये एंटी रोमियों फेल हो गया या लव जिहादियों के खिलाफ बुल्डोजर पंचर हो गया यह इस्लामी हमला रुक ही नहीं रहा है। ताजा मामला कानपुर देहात का है। यहां 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की शिकायत पर प्रेमजाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्कूल बस चालक समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म के प्रयास, अपहरण, छेड़छाड़ और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।
पीड़िता मूसानगर थाना क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा है, जो रोज स्कूल बस से पढ़ने जाती थी। छात्रा के पिता का आरोप है कि बस चालक मुख्तार अहमद (कुरैशी) ने उनकी बेटी की पहचान अपने परिचित राज राईन से कराई और दोनों ने मिलकर उसे अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की। शिकायत के अनुसार, छात्रा को गिफ्ट, चॉकलेट और अन्य सामान दिए जाते थे। बाद में उसे एक मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया गया, जिसे स्कूल की छुट्टी के बाद वापस ले लिया जाता था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोप है कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया गया, जिससे वह लंबे समय तक मानसिक तनाव में रही।
एफआईआर के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने छात्रा को एक पुड़िया देकर उसे घर के खाने में मिलाने के लिए कहा। छात्रा का आरोप है कि उससे कहा गया कि इससे उसके माता-पिता को कोई नुकसान नहीं होगा और कुछ घंटों बाद उन्हें होश आ जाएगा। शिकायत के मुताबिक, उस दिन पिता घर पर नहीं थे और वह अपनी मां के साथ अकेली थी। छात्रा ने कथित तौर पर वह पदार्थ मां के खाने में मिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर के पास स्थित एक खंडहर में बुलाया। छात्रा का कहना है कि वहां पहले से मौजूद मुख्तार, राज राईन और मोनिस ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और बाद में पूरी घटना अपने पिता को बताई।”

अन्य समाचार

कजरी