मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका का नया प्लान

दीपिका का नया प्लान

दीपिका पादुकोण हाल ही में इसलिए चर्चा में रहीं क्योंकि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट और कल्कि २८९८ एडी के सीक्वल जैसी दो बड़ी फिल्मों से दूरी बना ली। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अब बड़े बजट या बॉक्स ऑफिस के आंकड़े उन्हें प्रभावित नहीं करते। उनके अनुसार, इस स्तर पर फेम, सक्सेस और पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण अच्छी कहानियां और रचनात्मक काम है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब उन्हें दूसरों की प्रतिभा को आगे बढ़ाना और नई क्रिएटिव टीमों जैसे राइटर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट करना ज्यादा उत्साहित करता है। हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थीं कि स्पिरिट से हटने के बाद उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया और वह कल्कि २८९८ एडी के सीक्वल में भी नजर नहीं आएंगी।

अन्य समाचार

कजरी