मुख्यपृष्ठसमाचारनायगांव पुलिस ने ‘गैस कटर गैंग’ के 3 आरोपियों को पकड़ा

नायगांव पुलिस ने ‘गैस कटर गैंग’ के 3 आरोपियों को पकड़ा

राधेश्याम सिंह / वसई

नायगांव-पूर्व के टिवरी रोड स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में गैस कटर और हथौड़े की मदद से सेंध लगाने वाले चोरों का प्लान नायगांव पुलिस की सतर्कता के कारण फेल हो गया। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर इस घरफोड़ चोरी के प्रयास का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि,14 नवंबर की देर रात से 15 नवंबर की सुबह के बीच चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद करके अंदर प्रवेश किया जब गैस कटर से लॉकर काटकर सोना -चांदी चुराने के फिराक में थे, लेकिन शॉप का अलार्म, सीसीटीवी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी होने से पहले ही मामला साफ हो गया । नायगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (संजय हजारे) की मार्ग दर्शन में क्राइम ब्रांच की दो टीमें बनाई गईं। टीमों ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्ध रास्तों की पहचान की और गुप्त सूचना की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी विजय बंसराज यादव (25 अंधेरी-पश्चिम, मुंबई, अमोल देवसीवाई गोहिल (32) नायगांव-पूर्व और सचिन मेघराज सिंह (33) नायगांव-पूर्व के रहने वाले हैं। पूछताछ में तीनों ने इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल किया। आरोपी अमोल गोहिल पर (बोरीवली पुलिस स्टेशन) में पहले से दो मामले दर्ज है। कार्रवाई मीरा भयंदर वसई विरार के पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक- पुलिस आयुक्त,दत्तात्रय शिंदे – अपर पुलिस आयुक्त,पौर्णिमा चौगुले-उप पुलिस आयुक्त (वसई),नवनाथ घोगरे – सहाय्यक पुलिस आयुक्त (वसई), संजय हजारे-वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (नायगांव),विजय कदम – पुलिस निरीक्षक (क्राइम) गणेश केकान,ज्ञानेश्वर आसबे, शेखर पवार, सचिन ओलेकर, सचिन मोहिते, चेतन ठाकरे, सचिन खंताल, जयवंत खंडवी, अशोक पाटील, अमोल बरडे इत्यादि। नायगांव पुलिस की सतर्कता से बड़ी चोरी होने से रोक दिया, जिससे स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है।

अन्य समाचार

कजरी