मुख्यपृष्ठनए समाचारजुए में पत्नी को हारा पति ... ८ लोगों ने किया बारी-बारी...

जुए में पत्नी को हारा पति … ८ लोगों ने किया बारी-बारी से बलात्कार!

जेठ-ससुर ने भी नहीं छोड़ा

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी २४ अक्टूबर २०२४ को मेरठ जिले के खिवाई गांव निवासी दानिश से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन यातना में बदल गया। युवती का कहना है कि उसका पति शराब और जुए का आदी था और इसी लत ने उसके जीवन को नरक बना दिया।

उत्तर प्रदेश के बागपत की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर जुए में दांव पर लगाने, दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और जानलेवा हमले जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी है, जिसके आधार पर बिनोली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पीड़िता ने बताया कि पति मुझे जुए में हार गया, इसके बाद ८ लोगों ने बारी-बारी से उसका रेप किया। घर में जेठ, ननदोई और ससुर ने भी शोषण किया। प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात करवाया। जान लेने के लिए शरीर पर तेजाब डाला और फिर नदी में धकेल दिया। इतना सब सहने के बाद भी पीड़िता बचकर अपने मायके पहुंच गई। युवती ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार की दिल दहला देने वाली कहानी साझा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जुए में हारने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे ही दांव पर लगा दिया। युवती ने बताया कि पति के हारने के बाद ८ लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इनमें से वह ३ को नाम से पहचानती है। इनके नाम हैं उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल। ये गाजियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं। युवती ने आगे आरोप लगाया कि यह पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई। उसके अनुसार, ससुराल पक्ष के कई सदस्यों ने भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए। आरोप है कि उसके जेठ शाहिद, ननदोई शौकीन और स्वयं उसके ससुर यामीन ने दहेज लाने का दबाव डालते हुए उसका शोषण किया।

पैरों पर डाला तेजाब, नदी में धकेला
पीड़िता का कहना है कि अत्याचार बढ़ते-बढ़ते जानलेवा हमलों तक पहुंच गए। उसके मुताबिक, उसके पैरों पर तेजाब डाला गया और उसे मारने की नीयत से नदी में धक्का दे दिया गया। वह किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची, जहां परिजनों ने उसकी मदद की। युवती का आरोप है कि ससुराल पक्ष अब उसके पिता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमकियां दे रहा है।

अन्य समाचार

कजरी